मधुबनी, अप्रैल 17 -- मदन कुमार झा बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। कालिदास विद्यापति साइन्स कॉलेज,उच्चैठ प्रशासन ने कॉलेज परिसर में अनावश्यक रूप से मटरगश्ती पर सख्ती बरतने को लेकर सख्त आदेश जारी किया है। छात्र-छात्राएं बिना परिचय-पत्र धारण किये कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इससे बिना काम के कॉलेज परिसर में मटरगश्ती करने वालों पर रोक लगने के साथ अनुशासन का पालन होगा। इस बाबत प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ.आलोक कुमार पाठक ने सूचना जारी कर सभी छात्र-छात्राओं को अपना पहचान-पत्र प्रमुख विषय के विभागाध्यक्ष से प्राप्त करने को कहा है। यह भी पढ़ें- BPSC 71st Mains Admit Card 2026 Out : बीपीएससी 71वीं मेन्स का एडमिट कार्ड जारी, bpsc.bihar.gov.in से करें डाउनलोड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.