बिना पर्यावरण मंजूरी चल रहा था ईंट-भट्ठा, आवेदन किया रद्द
मधुबनी, मई 24 -- मधुबनी। जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित कौवाहा टोला में संचालित एम/एस गंगा इंट उद्योग के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण नियमों के उल्लंघन को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गयी है। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, मुजफ्फरपुर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा ईंट भट्ठा संचालन के लिए दायर ऑनलाइन सीटीओ आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया है। इसके बाद डीडीसी सुमन प्रसाद साह ने अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी को पत्र जारी कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अनुसार, कृष्ण नंद ठाकुर द्वारा 15 हजार ईंट प्रतिदिन क्षमता वाले भट्ठा संचालन के लिए आवेदन और शुल्क जमा किया गया था। लेकिन संचालन अनुमति के नवीकरण के लिए एसईआईएए बिहार से पर्यावरण स्वीकृति प्रस्तुत करना अनिवार्य था। पर्षद ने 10 मार्च को स्पष्टीकरण मांगते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.