आगरा, अप्रैल 19 -- रोडवेज की इलेक्ट्रिक बस को बिना परिचालक और बिना टिकट दो यात्रियों के साथ संचालन करते पकड़ा गया। 16 अप्रैल को आगरा फोर्ट डिपो से फर्रुखाबाद के लिए अटल बस सेवा की बस संख्या यूपी 80 केटी 4580 रवाना हुई। नियमानुसार 50 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर होने पर बस नहीं भेजी जानी चाहिए थी, लेकिन बस मात्र दो यात्रियों को लेकर चल पड़ी। बेवर और फर्रुखाबाद के बीच प्रवर्तन दल ने बस को रोककर जांच की। जांच में चालक शिवकांत मौजूद मिला, जबकि परिचालक अनुपस्थित था। दोनों यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। सहायक प्रवर्तन निरीक्षक देवेंद्र कुमार यादव, पंकज सिंह और नेत्रपाल सिंह की टीम ने 1192 रुपये का जुर्माना लगाया। मामले की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है, जबकि स्थानीय अधिकारी टिप्पणी से बचते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.