बाराबंकी, मार्च 10 -- कोठी। हरख रेंजर व उनके वन कर्मियों के मेहरबानी से सिद्धौर क्षेत्र में आए दिन प्रतिबंधित वृक्षों की कटान हो रही है। करीब नौ दिन पहले अमसेरूवां गांव में स्थानीय ठेकेदार ने प्रतिबंधित नौ गूलर के पेड़ काटकर धराशाई कर दिए थे। वन विभाग की जांच में सात प्रतिबंधित पेड़ों के कटान की पुष्टि भी हुई। मगर सोमवार तक मामले में कोई कार्रवाई न होने से ठेकेदारों के हौसले बुलंद है। जिससे उसी स्थान पर एक और प्रतिबंधित गूलर के पेड़ को काटकर गिरा दिया। अब तक 10 वृक्ष काटे गए हैं। इसकी सूचना पर क्षेत्रीय वनाधिकारी के निर्देश पर स्थानीय कर्मी द्वारा जांच पड़ताल करने का दावा है। ऐसे में प्रतिबंधित वृक्षों की हो रही कटान व ठेकेदार पर नहीं हो रही कार्रवाई के चलते हैं। उनके हौसले बुलंद हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय वनरक्षक जगदंबिका उर्फ पप्पू ने बताय...