आजमगढ़, अप्रैल 16 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे के लोहिया मोहल्ला में बिना परमिशन के आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी। जानकारी होने पर बुधवार को एसडीएम सहित पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बिना परमिशन के स्थापित प्रतिमा पुलिस उठा ले गई।नगर पंचायत कटघर लालगंज के (भगवानपुर) लोहिया नगर मोहल्ले में भीटा की भूमि पर मंदिर निर्माण के नाम से चंदा मांगकर एक कमरा बनवाया गया था। मंगलवार को बिना परमिशन के वहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। इस पर उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा, क्षेत्राधिकार भूपेश पांडेय, राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह सहित राजस्व टीम और देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। यह भी पढ़ें- विवादित जमीन पर आंबे...