बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज
पटना, अक्टूबर 19 -- बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद चुनाव से पहले जदयू विधायक अनंत सिंह और इस चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह एक नए कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। स्नातक विधान परिषद चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन कर रोड शो निकालना मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और जनसुराज प्रत्याशी को महंगा पड़ गया है। दोनों के खिलाफ तीन केस दर्ज हो गए हैं। यहां बता दें कि मोकामा और आसपास के इलाकों में बाहुबली के तौर पर पहचान रखने वाले जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह बिहार MLC चुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर प्रचार कर रहे हैं। अनंत सिंह ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार को हराने की बात बार-बार कह रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.