बिना परमिट हरा आम का पेड़ काटने पर मुकदमा दर्ज
महाराजगंज, जून 30 -- कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। कोल्हुई क्षेत्र के भौराजोत गांव में बिना विभागीय अनुमति के हरा आम का पेड़ काटने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।भौराजोत गांव में बिना वैध परमिट के दो हरे आम के पेड़ की कटान किए जाने की सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दो व्यक्तियों के खिलाफ वन एवं पर्यावरण संरक्षण की धारा 4/10 व 3/28 के तहत मुकदमा दर्ज कर लकड़ी को रेंज उठा ले जाया गया। वन दरोगा जीतेन्द्र कुमार का कहना है कि बिना अनुमति हरे पेड़ों की कटान पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह भी पढ़ें- अवैध कटान को रोकने गए वन कर्मियों को कुचलने की कोशिश ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.