प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पट्टी से प्रतापगढ़ के रास्ते सवारी लेकर दिल्ली जा रही लग्जरी बस मोहनगंज में एआरटीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने रोक ली। अभिलेखों की जांच में चालक और परिचालक परमिट नहीं दिखा सके। इसके अलावा बस के अंदर निर्धारित सीटों से छेड़छाड़ कर अतिरिक्त सीटें बनाई गई थीं। एआरटीओ बस लेकर रोडवेज बस अड्डा आए और सीज कर निगम के अफसरों के सुपुर्द कर दिया। बस में बैठे यात्रियों को निगम की बस में शिफ्ट कर दिल्ली रवाना कर दिया। इस दौरान परिवहन विभाग के सिपाही आनंद सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.