बिना परमिट सरयू नदी में हो रहा बालू खनन
बाराबंकी, जून 25 -- सूरतगंज, संवाददाता। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की लालपुर करौता चौकी अंतर्गत हेतमापुर गांव के पास घाघरा नदी में अवैध बालू खनन का खेल खुलेआम जारी है। आरोप है कि खनन माफिया दिनदहाड़े ट्रैक्टर और डोलू के जरिए नदी से सफेद बालू निकालकर ऊंचे स्थानों पर डंप कर रहे हैं। जबकि रात के अंधेरे में उसी बालू को ट्रैक्टर-ट्रालियों से विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाकर महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग और पुलिस कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। गांव के जितेंद्र, नमोनारायण, तेज नारायण, प्रदीप, हरिओम और सीताराम सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत के कारण खनन माफियाओं के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। कई बार शिकायत कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.