प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- प्रतापगढ़। आधे-अधूरे अभिलेख वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की ओर से शनिवार को भी कार्रवाई जारी रही। एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शहर सहित आसपास सड़क पर फर्राटा भर रहे स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान बिना परमिट वाले 20 स्कूल वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने बताया कि स्कूल वाहन में बच्चों होने के कारण सीज करने की कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- बिना परमिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई शुरू, नोटिस जारी यह भी पढ़ें- सीज किए जाएंगे मानक विहीन स्कूली वाहन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...