सोनभद्र, अप्रैल 12 -- म्योरपुर। दक्षिणांचल के म्योरपुर, बभनी, दुद्धी, कोन और चोपन ब्लॉक क्षेत्रों में बालू के अवैध परिवहन का खेल खुलेआम जारी है। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के साथ-साथ निजी निर्माण कार्यों में खपत हो रही बालू की आपूर्ति के लिए बिना वैध परमिट के टीपर और ट्रक धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान हो रहा है। रविवार को म्योरपुर रेंज के वन कर्मियों ने चेकिंग के दौरान बालू लदे दो ट्रकों को रोका और चालकों से दस्तावेज मांगे, लेकिन वे मौके पर कोई वैध कागज प्रस्तुत नहीं कर सके। हालांकि, करीब चार घंटे बाद चालकों की तरफ से परमिट दिखाए जाने पर वन विभाग ने दोनों वाहनों को छोड़ दिया। इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जब मौके पर दस्तावेज नहीं थे, तो तत्काल सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। पर्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.