जौनपुर, मई 13 -- जौनपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की जांच की। जांच के दौरान बिना परमिट संचालित चार स्कूल बसों को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया गया, जबकि नौ वाहनों का चालान किया गया। यात्री तथा मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार ने विभिन्न विद्यालयों की बसों की जांच की। इस दौरान कई वाहनों में परमिट, फिटनेस और अन्य आवश्यक प्रपत्र नहीं मिले। परिवहन विभाग ने जनपद के सभी विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और वाहन स्वामियों को निर्देश दिया है कि जिन वाहनों का परमिट समाप्त हो चुका है अथवा बिना परमिट वाहन संचालित किए जा रहे हैं, वे तत्काल परमिट का नवीनीकरण या नया परमिट बनवा लें। यह भी पढ़ें- स्कूली वाहनों की फिटनेस जांचने के लिए चलाया गया अभियान विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना परमिट संचालि...