एटा, मई 12 -- एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को अलीगंज, जैथरा क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एटा-अलीगंज रोड, कायमगंज रोड तथा ईदगाह रोड, जैथरा, धुमरी में स्कूली वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग अभियान के दौरान कई ऐसे स्कूली वाहन पाए गए जिनके परमिट समाप्त हो चुके थे या फिर बिना परमिट ही संचालन किया जा रहा था। एआरटीओ ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो स्कूली वाहनों को सीज कर थाना अलीगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिल पर कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। एआरटीओ विभाग ने 35 हजार रुपये का चालान अलीगंज क्षेत्र में किया गया। यह भी पढ़ें- अवैध वाहनों के खिलाफ दौड़े अफसर, पांच स्कूल बसें सीज जैथरा क्षेत्र में स्कूल वाहनों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई। अधिक...