बलरामपुर, जून 18 -- हर्रैया सतघरवा/बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर पुलिस, वन विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से खैर के पेड़ों की कटाई और लकड़ी परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लकड़ी व वाहन को कब्जे में ले लिया। यह कार्रवाई बुधवार शाम सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की बनकटवा रेंज अंतर्गत ग्राम महादेवबांकी में की गई। जानकारी के अनुसार एसएसबी की 9वीं वाहिनी के बीओपी गंदेलानाका को गुप्त सूचना मिली थी कि महादेवबांकी गांव के पास एक ठेकेदार द्वारा बिना अनुमति खैर के पेड़ों का अवैध कटान कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर वन विभाग, स्थानीय थाना पुलिस तथा एसएसबी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बताए गए बगीचे की तलाशी ली।

तलाशी का विवरण तलाशी के दौरान एक लाल रंग के ट्रैक्टर पर खैर क...