गंगापार, फरवरी 28 -- कैमूर पर्वत श्रृंखला की ही तरह माफिया द्वारा बेलन के साथ भी बर्बर बर्ताव किया जा रहा है। एक तरफ जहां लोनमटी तथा कपासी जैसे स्थानों पर इसकी तलहटी में हथौड़े चल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बांसघाट, देवघाट, सिपउआ, भोगन आदि स्थानों पर बेखौफ बालू निकासी का काम चल रहा है। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए मैटेरियल सप्लाई हेतु खनन माफिया बिना किसी परमिट के क्षेत्र में फैली हुई अनेक पहाड़ियों पर निर्मम प्रहार कर रहे हैं। इन पहाड़ियों से वे गिट्टी, पत्थर और मोरंग जैसे खनिज निकालकर क्षेत्र में उनकी अवैध आपूर्ति कर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। कई क्षेत्रीय लोगों की माने तो उनका कहना है कि वे कई बार तहसील प्रशासन को इसके बाबत शिकायत कर चुके हैं,मगर कोई उधर झांकता ही नहीं। इस प्रकार प्रशासन और मुनाफाखोर खनन माफियाओं की पर्दे के पी...