आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। एआरटीओ प्रवर्तन ने बिना परमिट के ही आजमगढ़ से दिल्ली जा रही चार बसों को पकड़ लिया। यह कार्रवाई भंवरनाथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास चेकिंग के दौरान गुरुवार को की गई। एआरटीओ ने इन बसों पर कुल 2.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा जांच के दौरान आठ ओवर लोड माल वाहन भी पकड़े गए। इन प्रत्येक वाहनों पर 1.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सभी वाहनों को थाना पवई, थाना कंधरापुर और आरटीओ कार्यालयों में खड़ा कर दिया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि यह कार्रवाई यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने और रोड सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए की गई है। यह भी पढ़ें- डग्गामार बस और ओवरलोडिंग के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन ऐसे वाहन जो बिना परमिट या अधिक लोड के चलते हैं, उन्हें पकड़कर जुर्माना वसूलना और वाहन को जब्त...