बलरामपुर, अप्रैल 11 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के थाना हर्रैया क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहजना में शनिवार सुबह बिना अनुमति के हरे-भरे फलदार जामुन के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। पेड़ों पर चल रहे आरे की आवाज सुनकर एक मुखबिर ने बनकटवा रेंज को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा मनीष सिंह को देखकर लकड़ी काट रहे लोग भाग खड़े हुए। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। क्षेत्रवासी गुड्डू, पवन कुमार, शिवम, प्रदीप कुमार और दुखरन आदि ने बताया कि जहां एक ओर सरकार हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर तराई क्षेत्र में कुछ ठेकेदार कथित रूप से मिलीभगत कर फलदार पेड़ों की कटाई में जुटे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह पेड़ गांव के लोगों के लिए छांव और राहत का प्रमुख साधन था, जहां गर्मी के दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.