लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना फिटनेस व परमिट के गन्ना भरकर जा रही एक ट्रक को सीज किया गया वहीं ओवरलोडिंग में एक ट्रक सीज की गई। इसके अलावा 60 वाहनों का चालान किया गया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया। एआरटीओ शान्ति भूषण पाण्डेय ने बताया कि ओवरलोड वाहनो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान दो वाहनों को सीज किया गया। इसमें एक वाहन बिना फिटनेस व परमिट के गन्ने ले जाते मिला। वहीं एक ट्रक को ओवरलोड में सीज किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान करीब 60 वाहनों का चालान किया गया। बताते चलें कि 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.