आरा, मार्च 17 -- आरा,हिप्र.। नगर निगम बजट सत्र के बाद विपक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों को मेयर इंदु देवी ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे पूरी तरह मनगढ़ंत और भ्रामक बताया है। मंगलवार को मेयर ने कहा कि विपक्ष बिना बजट को पढ़े और समझे ही सत्ता पक्ष को बदनाम करने की नियत से बयानबाजी कर रहा है। किसी भी पार्षद पर कोई दबाव नहीं बनाया गया है। उन्होंने दावा किया कि पूरी बैठक का वीडियो फुटेज उपलब्ध है, जिससे सच्चाई स्पष्ट हो सकती है। विज्ञापन कर और टावर टैक्स को लेकर लगाए गए आरोपों पर मेयर ने स्पष्ट किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में नई नियमावली लागू होने के कारण विज्ञापन कर सैरात की बंदोबस्ती नहीं की गई थी। अब विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार टेंडर निकालकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं टावर टैक्स की राशि राज्य सरकार के नगर विकास व आवास विभाग...