उन्नाव, अप्रैल 18 -- उन्नाव। नवाबगंज के सभागार में ग्राम विकास अधिकारी संघ के आह्वान पर सभी ब्लॉक से आए सचिवों की बैठक हुई। बैठक में शासकीय योजनाओं को संचालित करने में फील्ड स्तर पर आने वाले दुश्वारियां को एक दूसरे से साझा किया गया तथा शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुसार निराकरण कराने के लिए निवेदन किया गया। बैठक में जिला विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी ने प्रतिभाग कर अपने कर्मचारियों की समस्याओं को सुना तथा उनका शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य रूप से गौशाला संचालन, सामग्री आपूर्ति पर टीडीएस की कटौती, लंबित वेतन वृद्धि तथा एसीपी, अपूर्ण चरित्र प्रविष्टियां, जीपीएफ की एंट्री, समाज कल्याण विभाग के कार्य थोपे जाने, ग्राम पंचायत के लम्बित ऑडिट में परिपालन आख्या पर निर्णय नहीं होने, कर्मचारियों का पक्ष सुने बिना प्रतिकूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.