गाजीपुर, मार्च 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। विकास खंड देवकली के अस्पतालों में एडिशनल सीएमओ डा. रामकुमार और डा. जेएन सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। वह आयुष्मान हॉस्पिटल नंदगंज, शिव हॉस्पिटल बरहपुर में पहुंचे। जहां बिना पंजीयन और मानकविहीन अस्पतालों में मरीजों का आपरेशन किया गया था। जिसके बाद तत्काल संचालकों को अस्पताल बंद करने सहित संबंधितों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। गाजीपुर में बिना पंजीकरण और मानक विहीन अस्पतालों की भरमार है। ऐसे अस्पतालों के संचालन से आए दिन मरीजों का इलाज के दौरान मौत हो जाती है। शुक्रवार को नंदगंज स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल में जांच करने पर अबतक बिना पंजीयन के ही संचालित हो रहा था। एडीशनल सीएमओ ने वार्ड में देखा की पांच मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। उन्होने मरीजों से बातचीत करते हुए संबंधितों को अस्पत...