हाथरस, जुलाई 1 -- सिकंदराराऊ/हाथरस। जिले में बिना रजिस्ट्रेशन और पंजीकरण के संचालित हो रहे निजी नर्सिंग होम, हॉस्पिटल, अस्पताल और पैथोलॉजी लैब पर लगातार स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। मंगलवार को कस्बा सिकंदराराऊ में लंबे समय से बिना पंजीकृत के चल संचालित हो रहे एक निजी हॉस्पिटल को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। शहर से लेकर जिले के कस्बा सिकंदराराऊ, सादाबाद, सासनी, सहपऊ, मैंडू, हाथरस जंक्शन, लाढ़पुर के अलावा अन्य गांव-देहात में कई बिना रजिस्ट्रेशन और पंजीकरण कई हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, अस्पताल और पैथोलॉजी लैब खुले आम चल रहे हैं। इसे लेकर लगातार प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक शिकायत पहुंच रही हैं। मंगलवार को सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कस्बा सि...