मुजफ्फर नगर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने अपना शिकंजा कस दिया है। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार को भेजकर कई अस्पतालों की जांच कराई। कई अस्पताल संचालकों को नोटिस प्रेषित किए है। कार्रवाई के दौरान सन्तान हॉस्पिटल में टीम को भारी अनियमितताएं मिली। अस्पताल प्रबंधन सीएमओ कार्यालय से प्राप्त वैध पंजीकरण प्रस्तुत करने में पूरी तरह विफल रहा, जिसके बाद अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। वहीं, शफा नर्सिंग होम द्वारा बकरा मार्केट से रुड़की रोड पर बिना अनुमति शिफ्टिंग करने के मामले में प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। टीम ने डॉ. तबस्सुम के क्लीनिक की भी गहन जांच की।नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य के साथ खिलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.