गाजीपुर, फरवरी 14 -- मरदह। जंगीपुर थाना के शेखपुर चट्टी पर बिना पंजीकरण संचालित रुद्रा हास्पिटल के विरुद्ध बिरनो सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. सीपी मिश्रा ने जंगीपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर विधिक कार्यवाही की मांग की है। डॉ. सीपी मिश्रा ने बताया कि 12 फरवरी को निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से संचालित हास्पिटल बन्द मिला था। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह चिकित्सालय लम्बे अर्से से संचालित है। सीएचसी प्रभारी बिरनो के निरीक्षण के बाद से हास्पिटल के कर्मचारियों सहित संचालक ताला बंद कर फरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.