मुजफ्फर नगर, अगस्त 21 -- जनपद में पिछले पांच वर्षों के अंदर अवैध रूप से खुले अस्पताल, पैथोलाजी लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग नींद से जाग गया है। विभाग के अधिकारी औचक निरीक्षण पर निकले तो एक ही तीन में तीन पैथोलाजी लैब विभाग में बिना पंजीकरण के चलती मिली। गांधी नगर, कमलनगर और अलमासपुर में संचालित तीनों लैब को विभाग ने सील कर दिया है। सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया ने जनपद में पंजीकृत पैथोलाजी लैब की सूची देखी। इसके बाद बाद उन्होंने अपंजीकृत चल रही पैथालाजी लैब का औचक निरीक्षण करने के लिए टीम बनाई। इस अभियान की जिम्मेदारी एसीएमओ डा. विपिन कुमार को दी गई। विपिन कुमार बुधवार को सहायक पाकेश कुमार व अन्य कर्मचारियों के साथ नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पहुंच गए। कुछ ही देर के औचक निरीक्षण में उन्हें तीन पैथोलाजी लै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.