बिना पंजीकरण चल रहा अस्पताल सील
बुलंदशहर, जून 22 -- नगर स्थित संचालित एक निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग टीम को जांच के दौरान अस्पताल के पंजीकरण संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। दरअसल स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि वरदान हेल्थ केयर सेंटर नाम से एक निजी अस्पताल चल रहा है। जानकारी मिली थी कि अस्पताल संचालित संबंधित वैध दस्तावेज नहीं है। बिना पंजीकरण संचालित अस्पताल की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल को सील कर दिया। यह कार्यवाही सीएमओ के नेतृत्व में हुई। स्वास्थ्य विभाग टीम ने बताया कि आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई थी वरदान हेल्थ केयर सेंटर नाम से एक बिना पंजीकृत अस्पताल संचालित है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर छापा मारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.