बिना नोटिस सीलिंग की कार्यवाही पर भड़के व्यापारी, आंदोलन को चेताया
मुजफ्फर नगर, जून 27 -- मुजफ्फरनगर। उ.प्र. उद्योग व्यापार संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) द्वारा की जा रही सीलिंग की कार्यवाही पर रोष जताया। संगठन का आरोप है एमडीए बिना नोटिस दिए मनमाने ढंग से दुकानों और होटलों को सील कर आतंक का माहौल बना रहा है। व्यापारियों ने मांग की है कि किसी भी प्रतिष्ठान को सील करने या तोड़ने से पहले व्यापारियों को कमियां सुधारने का समय दिया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि 10 साल पहले निर्माण के समय जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई? व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत न मिली, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। यह भी पढ़ें- बिना नोटिस सीलिंग की कार्यवाही पर भड़के व्यापारी, आंदोलन को चेताया ज्ञापन देने वालों में राकेश त्यागी, नवाजिश, सुनील, शान, शाकिर, मनीष पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.