बिना नोटिस लोड बढ़ाने पर भड़के उपभोक्ता, बिजली कार्यालय पर लगी भीड़
लखनऊ, जुलाई 4 -- बिना किसी पूर्व सूचना और उपभोक्ताओं की सहमति के 46.79 लाख बिजली उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाए जाने से जनता में काफी गुस्सा है। शनिवार को हुसैनगंज स्थित ओल्ड 1912 कार्यालय, गोमतीनगर, पुरनिया और इंद्रलोक कॉलोनी कार्यालय में उपभोक्ताओं की जबरदस्त भीड़ रही। इस दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली लोड बढ़ाने से पहले नोटिस न भेजने का आरोप लगाया और नियामक आयोग की गाइडलाइंस का खुला उल्लंघन बताते हुए बिजली विभाग पर चोर दरवाजे से कमाई बढ़ाने का आरोप लगाया है। ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने विरोध दर्ज कराते हुए बताया कि गोमतीनगर निवासी रितेश शर्मा का लोड बिना किसी नोटिस के 5 से बढ़ाकर 6 किलोवाट कर दिया गया। यह भी पढ़ें- 47 लाख बिजली कनेक्शनों का देर रात बिना पूछे अचानक बढ़ा दिया लोड, 50% स्मार्ट मीटर वाले वहीं, अपना व्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.