शामली, अप्रैल 17 -- कांधला। थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रहमखेड़ा में विवादास्पद तरीके से ग्राम पंचायत सचिवालय भवन को जेसीबी मशीन से ढहा दिए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान तहेन्द्र ने मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थनापत्र में वर्तमान लेखपाल, कानूनगो तथा एक ग्रामीण पर किसी भी नोटिस या सूचना के बिना सरकारी धन से बने इस भवन को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है। प्रधान ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई के आदेश जिला प्रशासन को देने की मांग की है। ग्राम पंचायत ब्रहमखेड़ा के प्रधान तहेन्द्र पुत्र बाबूराम ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भेजे आवेदन में बताया कि उनके गाँव में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायत सचिवालय के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई थी। यह भी पढ़ें- टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप,...