देहरादून, अक्टूबर 1 -- उत्तराखंड में एसआईआर की प्रक्रिया के तहत 28 सितंबर को सुनवाई की अंतिम तिथि वाले दिन मध्य रात्रि को (रात 12 बजे से पहले) 7927 वोट मतदाता सूची से बाहर कर दिए गए। इसी दिन एसआईआर का सारा डेटा भी फ्रीज कर दिया गया था। अंतिम समय में की गई इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई है। पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग की ओर से यह कार्रवाई नियमों के विपरीत की गई है। कांग्रेस ने इस संबंध में आयोग को एक ई-मेल और पत्र भेजकर आपत्ति दर्ज कराई है। कांग्रेस का आरोप है कि 26 सितंबर की मध्य रात्रि को हरिद्वार ग्रामीण में 3503, विकासनगर में 2444 और गदरपुर में 1980 वोटरों को फॉर्म-7 के जरिये फॉर्म-10 के नोटिस जारी किए गए। नियमतः फॉर्म-10 जनरेट होने के बाद प्रत्येक वोटर को सुनवाई का मौका दिया जाता है, जो नहीं दिया गया। पार्टी का आरोप ह...