बिना नोटिस अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर हंगामा
औरंगाबाद, जून 16 -- शिवगंज में रैयती जमीन पर बने मकान-दुकान तोड़े जाने का आरोप, जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के शिवगंज में मंगलवार को सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम के खिलाफ लोगों ने विरोध जताया। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि एनएचएआई के पदाधिकारी, थाना व अंचल प्रशासन की टीम बिना पूर्व नोटिस और आदेश के रैयती जमीन पर बने मकानों एवं दुकानों को तोड़ने पहुंची। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि लंबू यादव, रामेश्वर कुमार रौशन और मुखिया प्रतिनिधि कमलेश कुमार चौधरी ने कहा कि कई गरीब और भूमिहीन परिवार वर्षों से यहां रह रहे हैं तथा अनेक लोगों को कोई नोटिस नहीं दिया गया है। उनका कहना है कि प्रभावित परिवारों के सामने आवास का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। विरोध कर रहे लोगों ने प्रशासन से पहले जमीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.