मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- कांटी। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस स्थल पर बिना निविदा व एस्टीमेट की मरम्मत कार्य का मामला सामने आया है। सूचना पर  विधायक अजीत कुमार ने बुधवार को कार्यस्थल का निरीक्षण किया साथ ही नाराजगी जताई। विधायक ने बताया कि शिकायत मिली थी कि ईवीएम वेयरहाउस पर निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं हो रहा है। निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रविचंद्रा से दूरभाष पर बात कर निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...