बिना निबंधन निजी स्कूलों का 25 जून तक मांगी रिपोर्ट
खगडि़या, जून 20 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में बिना निबंधन के चल रहे निजी स्कूलों की रिपोर्ट 25 जून तक बीईओ से मांगी गई है। डीईओ ने सभी बीईओ से अपने प्रखंडाधिकारी से वैसे निजी स्कूलों की रिपोर्ट मांगी है, जो गत 10 जून तक प्रस्वीकृति के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है। ऐसे निजी स्कूलों की विहित प्रपत्र में 25 जून तक फोटो सहित प्रतिवेदन मांगा है। इसके बाद भी ऐसे स्कूल संचालित रहता है कि प्रतिदिन 10 हजार जुर्माना के साथ आरटीई अधिनियम के तहत अन्य कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। इधर डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने बताया कि विभाग द्वारा आदेश जारी कर बिना निबंधन के स्कूल के संचालन करने पर रोक लगाई है। यह भी पढ़ें- जिले के 113 स्कूलों का यू डायस हो सकता है रद्द, मिली चेतावनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.