बिहारशरीफ, अप्रैल 14 -- बिना निबंधन के लिए चल रहा अस्पताल, होगा सील शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। किस तरह से स्वास्थ्य विभाग के नियमों की अनदेखी कर प्राइवेट अस्पताल का संचालन किया जा रहा है, इसका नायाब नमूना शहर के बाइपास रोड में स्थित सुदामा सेवा सदन अस्पताल है। स्वास्थ्य विभाग से बिना निबंधन लाइसेंस लिये ही इस अस्पताल में धड़ल्ले से मरीजों का ऑपरेशन कर जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। महिला मरीज को बंधक बनाकर मारपीट किये जाने के मामले के पीछे भी गलत ऑपरेशन ही शामिल था। एसीएमओ व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सिर्फ एमबीबीएस की डिग्री लेकर कोई ऑपरेशन नहीं कर सकता है। यह भी पढ़ें- मरीज के परिजन के साथ मारपीट करने वाले चिकित्सक पर होगी कार्रवाई मानव के शरीर का ऑपरेशन करने के लिए पीजी की डिग्री अनिवार्य है। परंतु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.