औरंगाबाद, मई 22 -- प्राथमिक शिक्षा के निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखा है पत्र औरंगाबाद जिले में भी बिना निबंधन वाले दर्जनों विद्यालय हो रहे हैं संचालित औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ------------------------------------------ बिना निबंधन निजी विद्यालयों का संचालन करने पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी और सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। जानकारी के अनुसार बच्चों की मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा के लिए बने कानून में यह प्रावधान किया गया है कि कोई भी विद्यालय जो निर्धारित मानक के अनुरूप संचालित हो, उसका प्रस्वीकृति का प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना स्थापना नहीं की जा सकती है। ऐसा नहीं करने पर दोषी व्यक्ति क...