कन्नौज, मार्च 28 -- छिबरामऊ (कन्नौज), संवाददाता। बिना नहाए स्कूल आने पर कक्षा पांच की एक छात्रा को टीचर ने डांटते हुए क्लास से बाहर निकाल दिया तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा की मौत से गुस्साए परिजनों ने बच्ची का शव स्कूल परिसर में रखकर हंगामा किया। सूचना पर एएसपी, एसडीएम समेत तमाम अधिकारी स्कूल पहुंचे। समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया गया। छात्रा की मां की तहरीर पर स्कूल के शिक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।सौरिख क्षेत्र के निवारी गांव की रहने वाली आरती ने बताया कि उनकी 10 साल की बड़ी बेटी निधि कक्षा पांच में और छोटी बेटी रिया कक्षा तीन में बेहटा स्थित कंपोजिट विद्यालय में पढ़ती हैं। पति अजय बाथम दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं। आरती ने बताया कि शनिवार को निधि अपनी बहन रिया के साथ बिना नहाए स्कूल चली गई। इस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.