बिना नवीनीकरण संचालित पैथोलॉजी लैब पर सख्ती, तीन को नोटिस
औरैया, अप्रैल 2 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के ब्लॉक चौराहा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस नवीनीकरण संचालित हो रही तीन पैथोलॉजी लैब को नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई से अन्य संचालकों में हड़कंप मच गया है। नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ पैथोलॉजी केंद्रों ने अपने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है। इसके अलावा कई स्थानों पर आवश्यक पंजीकरण, योग्य तकनीशियन की उपलब्धता और जांच संबंधी मानकों में भी कमी पाई गई। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित पैथोलॉजी लैब के लाइसेंस निरस्तीकरण सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.