फिरोजाबाद, मई 4 -- कस्बा पाढ़म और एका में पटाखा निर्माताओं की लापरवाही पर प्रशासन ने नाराजगी जताई है। लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बावजूद दुकानें संचालित किए जाने पर एसडीएम, सीओ और फायर अधिकारी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर फटकार लगाई। पाढ़म में चार और कस्बा एका में दो पटाखा निर्माता लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर चुके हैं। इन सभी का लाइसेंस 31 मार्च को समाप्त हो चुका था। प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना मिली थी कि लाइसेंस की अवधि खत्म होने के बाद भी दुकानों पर काम जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ प्रेमप्रकाश पांडे, फायर अधिकारी बृजेश कुमार और स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि दुकानों पर अग्नि सुरक्षा के आवश्यक उपकरण और अन्य व्यवस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.