सीतापुर, अप्रैल 3 -- सिधौली, संवाददाता। एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के लोधौरा गांव में अवैध रूप से की गई प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर खाली कराया। बगैर नक्शा पास कराए प्लॉटिंग की जा रही थी। उपजिलाधिकारी राखी वर्मा के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों ने कमलापुर थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव में बगैर धारा 80 व बगैर नक्शा पास कराए प्लाटिंग कराई जा रही थी। ऐसे में बुलडोजर से जमीन पर बनाई गई नींव व मार्गों से ईंटें उखाड़कर प्लाटिंग मुक्त किया गया। एसडीएम राखी वर्मा ने बताया कि अवैध रूप से की गई प्लाटिंग के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, यदि कोई ऐसा करता पाया जाएगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.