सीतामढ़ी, मई 9 -- सीतामढ़ी, हमारे प्रतिनिधि। नगर पंचायत बेलसंड क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण कराने वालों पर अब सख्ती शुरू कर दी गई है। नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अस्थाई अथवा स्थाई निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नगर पंचायत से अनुमति लेना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी कर निर्माण कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत की ओर से इस संबंध में दो दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलने के बाद नगर क्षेत्र में निर्माण कार्य करा रहे लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। नगर पंचायत प्रशासन ने कहा है कि बिना स्वीकृत नक्शा के भवन निर्माण पूरी तरह नियम विरुद्ध है और ऐसे मामलों की लगातार निगरानी की जाएगी। यह भी पढ़ें- बिन नक्शा पास कराए 39 भवन स्वामियों...