बिना नक्शा पास कराए बने मकानों पर बड़े ऐक्शन की तैयारी, बनाने वालों पर डाली सारी जिम्मेदारी
वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 26 -- लखनऊ के अलीगंज की एक इमारत में 22 जून को हुए अग्निकांड के बाद पूरे प्रदेश में अवैध निर्माणों को लेकर विकास प्राधिकरण और अन्य महकमे सतर्क हो गए हैं। इस बीच बरेली में भी प्राधिकरण ने शहर में तेजी से बढ़ रहे अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। शनिवार को प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र या स्वीकृत नक्शे के विपरीत कोई भी निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सीलिंग, ध्वस्तीकरण और अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित निर्माणकर्ता की होगी। शनिवार को उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने डोहरा रोड, पीलीभीत बाईपास रोड, सतीपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.