बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य पर खुद चलवा दी जेसीबी
मुजफ्फर नगर, मई 13 -- भोपा । गांव जौली में बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी को जिला पंचायत के द्वारा नोटिस मिलने पर भूस्वामी ने जेसीबा चलवाकर निर्माण कार्य को तोड़ दिया। नायब तहसीलदार विपिन कुमार ने बताया कि गांव जौली में नैयर हसनैन की भूमि पर भवन निर्माण कर कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। इसके सापेक्ष अभियंता ने छह मई को भूस्वामी को नोटिस भेजा कि आपके द्वारा जिला पंचायत की पूर्व मानचित्र की स्वीकृति प्राप्त किए बिना भवन निर्माण कार्य, प्लाटिंग कराया जा रहा, जोकि अवैध है। इस अवैध निर्माण को तत्काल रोक दें और निर्माण को तोड़ दें। यह भी पढ़ें- अवैध कॉलोनी पर चल गया विप्रा का बुलडोजर मंगलवार को नायब तहसीलदार विपिन कुमार व उप निरीक्षक सुमित चौधरी मौके पर पहुंचे, तो भूस्वामी ने खुद जेसीबी चलवाकर निर्माण कार्य को तोड़वा दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.