मुंगेर, मार्च 12 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए मकान निर्माण करने वालों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है। नियमों का उल्लंघन कर निर्माण कार्य कराने वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से ऐसे मकान मालिकों को नोटिस के माध्यम से निर्देश दिया गया है कि, वे निर्माण कार्य शुरू करने से पहले भवन का नक्शा निगम से स्वीकृत कराएं। अब तक बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराने वाले 42 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है।नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, यदि संबंधित लोगों ने निर्धारित समय के भीतर अपना नक्शा पास नहीं कराया, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।निगम अधिकारियों का कहना है कि, भवन निर्माण को व्यवस्थित और नियमानुसार कराने के उद्देश्य से लोगों को नोटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.