बिना नई परम्परा शुरु किए मनाएं मोहर्रम का त्योहार
मऊ, जून 15 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। मोहर्रम पर्व को कुशलपूर्वक संपन्न कराने के लिए रविवार की शाम कोतवाली प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई। उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने मुस्लिम समाज से आए हुए लोगों से अपील किया बिना नई परम्परा के पूर्व की भांति आप जिस स्थान पर ताजिया रखते हैं, वहीं पर रखें। अलग-अलग गांव से आए लोगों ने रास्ता, विद्युत एवं अन्य समस्याओं के बारे में एसडीएम को बताया। जिस पर एसडीएम ने संबंधित विभाग को तत्काल समस्या समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर लालजी वर्मा, जनार्दन शर्मा, नजीर रब्बानी, आरसआलम, अबूजर मदनी, इनामुल्लाह खान, नौशाद अहमद, जहीरूद्दीन, एजाज अहमद, शाह आलम, चंद्रभूषण यादव, राजेश कुमार, डॉक्टर रामबदन, रितेश कुमार राय समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर धौलाना थाने में शांति समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.