गुड़गांव, मई 16 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। यातायात पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और बिना हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ एक विशेष अभियान चला कर कुल दो हजार 381 वाहनों के चालान काटकर 15 लाख 61 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस का मानना है कि बिना नंबर या पुरानी नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल अक्सर शरारती और आपराधिक तत्व पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए करते हैं, जिस पर रोक लगाना बेहद जरूरी है।यातायात पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सख्त कार्रवाई एक से 15 मई 2026 के बीच की गई है। पुलिस ने इस अभियान को दो अलग-अलग श्रेणियों में बांटा था। सड़कों पर बिना किसी नंबर प्लेट या अस्पष्ट नंबर लिखकर घूम रहे 1,172 वाहनों को जब्त और चालान किया गया। इनसे कुल सात लाख 53 हजार की जुर्माना राशि वसूली गई। हा...