बिना नंबर प्लेट के पुलिस के पांच वाहन सीज
वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। कैंट पुलिस ने गुरुवार को बिना नंबर प्लेट के चल रहे पुलिसकर्मियों के ही पांच वाहनों को सीज कर दिया। इसमें चार बाइक और एक ई-स्कूटर है। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि ये वाहन विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ओर से उपयोग में लाए जा रहे थे। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि कानून सभी के लिए समान है, चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी। इसी के तहत अब पुलिस विभाग के अंदर भी नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.