लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 3 -- गोला शहर में अनियंत्रित और बिना नंबर प्लेट के चल रहे ई-रिक्शों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व नगर ट्रैफिक इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल ने किया। कार्रवाई के दौरान लगभग 25 ई-रिक्शे पकड़े गए, जो कंडम अवस्था में थे और बिना पंजीकरण अथवा नंबर प्लेट के अंधाधुंध तरीके से सड़कों पर दौड़ रहे थे। पुलिस ने इन सभी ई-रिक्शों को कोतवाली परिसर में खड़ा कराया। नियमों के उल्लंघन पर चालकों को कड़ी हिदायत देते हुए बताया गया कि पहली बार इन्हें चेतावनी देकर शाम तक छोड़ दिया जाएगा, लेकिन भविष्य में अगर कोई भी बिना नंबर प्लेट, कंडम अथवा अवैध ई-रिक्शा चलाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल ने कहा कि नगर में अवैध एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.