मोतिहारी, मार्च 24 -- आदापुर। नकरदेई थाना क्षेत्र अंतर्गत वृता छठ घाट के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान मुशहरवा निवासी निरंजन पटेल के पुत्र श्याम पटेल के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की है, जिससे इसके चोरी का होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके द्वारा दिए गए इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...