पलामू, अप्रैल 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बसौरा गांव स्थित मुख्य सड़क से बिना नंबर प्लेट के वैगनआर कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान रांची जिला मांडर थाना क्षेत्र के करगे निवासी अनिल कुमार साहू एवं करगे बहरा टोली निवासी अरशद अंसारी के रूप में की गई। बरामद शराब में 750 एमएल की 146 बोतल रॉयल चैलेंज, 72 बोतल सिग्नेचर और 375 एमएल की 48 बोतल रॉयल चैलेंज शामिल हैं। लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बसौरा गांव में मुख्य सड़क पर एक संदिग्ध कार खड़ी है, जिसे दो व्यक्ति स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.