पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला टोटो- ऑटो चालक संघ ने बिना नंबर के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। संघ के अध्यक्ष मो जहांगीर ने बताया कि इस बावत एक ज्ञापन पुलिस को सौंपा गया है। जिसमें बताया गया है कि शहर में बिना नंबर के चल रहे टोटो एवं टेंपो के कागजात तक नहीं हैं। साथ ही इसके चालक के पास डीएल नहीं होते हैं। प्राय: झपटमार गिरोह के सदस्य इस तरह के वाहनों का परिचालन कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...